Latest news
भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव...

India Living News

Hot News
You are currently viewing उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की हुई सगाई , गुजरात के बिजनेस घराने से जोड़ा रिश्ता
Industrialist Mukesh Ambani's son Anant engaged, ties up with Gujarat's business house

उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की हुई सगाई , गुजरात के बिजनेस घराने से जोड़ा रिश्ता

नई दिल्ली : खबर है कि देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत का रोका (सगाई) एनकोर हेल्थकेयर के CEO वीरेन मर्चेंट के बेटी राधिका के साथ हो गया है। राजस्थान के श्रीनाथ जी में दोनों परिवारों और नजदीकी रिश्तेदारों की मौजूदगी में रोका की रस्में निभाई गईं। बता दे अनंत और राधिका बचपन के दोस्त हैं।

राधिका बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। वीरेन मर्चेंट मुख्य रूप से गुजरात के कच्छ के रहने वाले हैं। वे ADF फूड्स लिमिटेड के नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर होने के साथ-साथ ‘एन्कोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी के CEO और वाइस चेयरमैन भी हैं।

वीरेन की दो बेटियां राधिका और अंजलि हैं। वहीं, वीरेन मर्चेंट की पत्नी शैला भी एक बिजनेसवुमन हैं और वो एन्कोर प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर हैं। अंजलि भी इसी कंपनी में बतौर डायरेक्टर काम करती हैं।


Leave a Reply