Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन ने श्रीनगर में धारा 144 लागू की
Administration imposed section 144 in Srinagar to prevent corona infection

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन ने श्रीनगर में धारा 144 लागू की

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में कोरोना संक्रमण के मामलों में आई तेजी को देखते हुए प्रशासन ने नगर निगम क्षेत्राधिकार में धारा 144 लागू कर दी है। श्रीनगर के एसएसपी संदीप चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि धारा 144 को लागू करने के पीछे का मुख्य मकसद संक्रमण को रोकना है। धारा लागू करने के साथ ही श्रीनगर शहर में सुरक्षाबलों की तैनात सड़कों पर बड़ा दी गई है।

लोगों को इकट्ठा होने नहीं दिया जा रहा है। हालांकि कोरोना नियमों के तहत शहर में पहले ही 50 प्रतिशत दुकानें बंद हैं। यही नहीं व्यापारियों व दुकानदारों को नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत भी दी गई है। अब प्रशासन ने धारा 144 लागू करते हुए लोगों के भीड़ लगाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। एसएसपी चौधरी ने कहा कि सार्वजनिक वाहनों में लोगों की भीड़ उनके लिए चुनौती बना हुआ है। लोग अभी भी इन वाहनों पर यात्रा कर रहे हैं। इसका हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

 

source link


Leave a Reply