Latest news
जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के सिविल अस्पताल में संदिग्ध कोरोना मरीज की पत्नी 3 दिन से पति का शव लेने को भटकती रही, पढ़े क्या है मामला
wife-of-the-suspected-corona-patient-wandered-to-pick-up-the-corpse-for-3-days

जालंधर के सिविल अस्पताल में संदिग्ध कोरोना मरीज की पत्नी 3 दिन से पति का शव लेने को भटकती रही, पढ़े क्या है मामला

जालंधर : कोरोना महामारी के वक्त में जालंधर में सिविल अस्पताल प्रबंधन की बड़ी चूक सामने आई है। यहां एक संदिग्ध कोरोना मरीज की पत्नी 3 दिन से पति की लाश लेने के लिए भटकती रही। कभी उसे मुर्दाघर की पर्ची लाने को कहा जाता तो कभी PPE किट के लिए दौड़ाया जा रहा था। हार कर वह मुर्दाघर के बाहर बैठकर रोने लगी तो मीडिया तक बात पहुंची। लापरवाही की पोल खुलने के बाद भी अफसर अपनी घटिया कारगुजारी को दबाते रहे। हालांकि बाद में उसे लाश देकर भेज दिया गया।

अड्‌डा होशियारपुर चौक की रहने वाली सुमन ने बताया कि मेरे पति जतिंदर को हलका बुखार हुआ। इसके बाद शुगर बढ़ गई।5 मई को वो पति को अस्पताल ले आई। यहां डॉक्टरों ने हाथ भी नहीं लगाया और कहा कि इनकी मौत हो चुकी है, घर ले जाओ। वो घर कहां ले जाती, इसलिए लाश वहीं मुर्दाघर में रखवा दी। उनका कोविड टेस्ट नहीं कराया लेकिन लक्षण वैसे ही थे। डॉक्टर भी यही बात कहते रहे।

इसके बाद से वह शुक्रवार तक लाश लेने के लिए चक्कर काट रही है। उसकी बेटी भी साथ आई। उसने स्टाफ से पूछना चाहा तो उनकी मदद के बजाय बेटी से मिसबिहेव किया गया। इस दौरान उन्हें कभी मुर्दा घर की पर्ची और कभी PPE किट के लिए दौड़ाया गया। उनके पास संस्कार तो दूर, एंबुलेंस में लाश ले जाने के भी पैसे नहीं थे। उन्होंने लोगों से मदद मांगनी चाही तो उनका दुख बांटना तो दूर, लोगों ने उन्हें देख अपने घर के दरवाजे भी बंद कर लिए।

वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने तर्क दिया कि महिला के पास लाश को ले जाने के लिए एंबुलेंस के पैसे नहीं थे, उन्होंने वह भी दिलवाए। हालांकि जब वहां कुछ अफसरों व डॉक्टरों से पूछने की कोशिश की गई तो महिला की परेशानी पर जवाब देने के बजाय उन्होंने एमरजेंसी सायरन बजा दिया।

 

source link


Leave a Reply