Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू

जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू

जालंधर : जालंधर की मशहूर चावला मोबाइल शॉप के बाहर शनिवार को फायरिंग की घटना सामने आई है। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं लोगों द्वारा पीछा करके तुरन्त एक आरोपी युवक को हथियार सहित काबू कर लिया गया।

इस दौरान आरोपी युवक की लोगों ने खूब पिटाई की। काबू किए गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, उसने धीना गांव के रहने वाले व्यक्ति के कहने पर दुकान पर फायरिंग की थी। आरोपी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बदले उसे केवल 500 रुपये दिए गए थे। पुलिस के सामने दिए गए कथित कबूलनामे में आरोपी ने बताया कि उसे मोबाइल शोरूम को निशाना बनाने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद उसने मौके पर पहुंचकर फायरिंग की।

फिलहाल पुलिस द्वारा अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और फायरिंग के पीछे की असली वजह तथा इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े सभी तथ्यों को सार्वजनिक किया जाएगा। आपको बता दें कि शनिवार को करीब 4 बजे चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग की गई। इस दौरान 2 युवक दुकान के सामने आते हैं और गोलियां चलते हुए भागने की कोशिश करते हैं। आरोपी युवकों द्वारा दुकाने के शीशे पर करीब 3 गोलियां चलाई गई। फायरिंग कर भाग रहे युवकों में से एक को लोगों ने दबोच लिया। लोगों द्वारा उसे चप्पलों और जूतों से पीटा गया। मौके पर सूचना मिलते पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है।


Leave a Reply