Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

पंजाब : पंजाब में मतदाता सूची को अधिक सटीक और अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की शुरुआत 25 जून से होने जा रही है। इस अभियान के तहत राज्य के सभी क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।

पंजाब में कुल 24,453 BLO इस प्रक्रिया में शामिल होंगे, जो मतदाताओं से संबंधित जानकारी जुटाकर वोटर लिस्ट को अपडेट करने का काम करेंगे। यह अभियान 24 जुलाई तक चलेगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 1 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी।

2.14 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं का होगा सत्यापन

पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि अभियान के दौरान राज्य के करीब 2 करोड़ 14 लाख 61 हजार 43 मतदाताओं के रिकॉर्ड की जांच और अपडेट किया जाएगा।

BLO घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे, मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करेंगे और भरे हुए फॉर्म वापस एकत्र करेंगे। इसके साथ ही मतदान केंद्रों के युक्तिकरण की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

3 अगस्त को जारी होगी प्रारंभिक मतदाता सूची

SIR अभियान पूरा होने के बाद 3 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद मतदाता अपने नाम, पते या अन्य विवरण में सुधार के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।

दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख 2 सितंबर होगी। इसके बाद इनका निपटारा 28 सितंबर तक किया जाएगा और 1 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी।

86 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं की मैपिंग पूरी

चुनाव विभाग के अनुसार पंजाब में अब तक 86.02 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग का काम पूरा हो चुका है। जिन मतदाताओं की मैपिंग अभी बाकी है, उनकी जानकारी राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है, ताकि वे भी प्रक्रिया में सहयोग कर सकें।


Leave a Reply