Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ’त

न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ’त

पंजाब : न्यूयॉर्क घूमने गए एक भारतीय टूरिस्ट परिवार के साथ दुखद हादसा हो गया। भारतीय टूरिस्ट परिवार न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में घूमने निकला था। इस दौरान एक घोड़ा उनकी बग्गी लेकर भाग रहा था, जिससे बग्गी पर सवार पठानकोट के इंदिरा कॉलोनी का 18 साल का युवक गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

युवक की पहचान 18 साल के रोमंच महाजन के रूप में हुई है। रोमंच चार दिन पहले अपने परिवार के साथ पहली बार पठानकोट से न्यूयॉर्क आया था। यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब परिवार सेंट्रल पार्क में बग्गी की सवारी का आनंद ले रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा बुधवार, 17 जून को दोपहर करीब 2:45 बजे सेंट्रल पार्क में 59th स्ट्रीट और सेंट्रल पार्क साउथ के पास हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक, घोड़ा गाड़ी का ड्राइवर परिवार की फोटो लेने के लिए कुछ देर के लिए गाड़ी से नीचे उतरा था। इस दौरान घोड़ा अचानक बेकाबू हो गया और घोड़ा गाड़ी तेजी से आगे बढ़ने लगी। इस दौरान रोमंच महाजन की मां प्रिया महाजन गाड़ी से नीचे गिर गईं। मां को बचाने की कोशिश में रोमंच महाजन भी गाड़ी से नीचे गिर गए, लेकिन इस दौरान उनका सिर सड़क से टकरा गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

मौके पर मौजूद इमरजेंसी टीम ने उन्हें तुरंत पास के हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे में मृतक रोमंच महाजन के पिता दीपक महाजन, मां प्रिया महाजन और छोटा भाई माणिक महाजन भी घायल हो गए।


Leave a Reply