चंडीगढ़ : खबर मिली है कि पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने इस पद से अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। जानकारी मिली है कि शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धू ने ये घोषणा की। वहीं सूत्रों की जानकारी अनुसार सिद्धू ने ये शर्त भी रख दी है कि नए अटॉर्नी जनरल की नियुक्ति के बाद ही वे पदभार को ग्रहण करेंगे। वहीँ सिद्धू ने साफ किया उनका इस्तीफा व्यक्तिगत अहंकार का मामला नहीं था, बल्कि हर पंजाबी का हित था।वहीँ नवजोत सिद्धू ने CM चरणजीत चन्नी के साथ किसी भी मतभेद से इनकार किया। सिद्धू ने कहा कि मैं सीएम से मिल रहा हूं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 90 दिन की सरकार है और 50 दिन हो गए। उन्होंने कहा राज्य के लिए जो भी अच्छा किया जा सकता है, उसके लिए मैं CM से बात करता हूं। इसके अलावा उन्होंने कहा मैं पंजाब के लिए खड़ा हूं और पंजाब मेरी आत्मा है। और यही मेरा लक्ष्य है।