Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेशनल न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के एक गांव में चार महीने के दौरान आठ लोगों की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को 46 वर्षीय किराना दुकानदार रामसहाय जायसवाल को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, जिले के कसडोल थानाक्षेत्र के खर्वे गांव में इस वर्ष फरवरी से 14 मई के बीच आठ लोगों की कथित तौर पर जहर देकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि छह जून को खर्वे गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को आवेदन देकर फरवरी से 14 मई के बीच गांव में आठ लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों की जानकारी दी थी।

ग्रामीणों ने इन मौतों के लिए गांव के ही रामसहाय जायसवाल पर संदेह जताया था। अधिकारियों ने बताया कि सात मृतकों के शवों को कब्र से निकालकर रायपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक जांच के लिए मृतकों के डीएनए, विसरा और अन्य नमूने सुरक्षित रखे गए हैं। मृतक बुधराम जायसवाल का अंतिम संस्कार पहले ही परिजनों द्वारा किया जा चुका था।

पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि आरोपी ने गांव के एक व्यक्ति से चूहा मारने की दवा के नाम पर सुहागा (जहर) लिया था। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रामसहाय से पूछताछ की गयी। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पुरानी रंजिश, छोटी-छोटी बातों पर विवाद, गाली-गलौज, चरित्र पर संदेह और टोना-टोटका जैसे कारणों से शराब में जहर मिलाकर आठ लोगों की हत्या कर दी तथा एक व्यक्ति की हत्या का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले एक कुत्ते को जहर खिलाया और इसके बाद छह फरवरी को गांव में रहने वाले बद्री को शराब में जहर मिलाकर पिला दी, जिससे उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद रामसहाय ने 20 फरवरी को बुठालु, 12 मार्च को छत्तु राम, 20 मार्च को बुधराम, 31 मार्च को विनोद कुमार, 28 अप्रैल को गजानंद, 29 अप्रैल को चैतूराम और 14 मई को महेतरू राम की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, रामसहाय ने 14 अप्रैल को गांव में रहने वाले कार्तिक को भी जहर मिली शराब पिलाई थी लेकिन तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी किसी को शक न हो इसलिए मृतकों को अस्पताल ले जाने और उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल होता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के आठ और हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज किया है।


Leave a Reply