Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए पोलिंग बूथों पर लगेगें रविवार को विशेष कैंप
To link voter card with Aadhar card, special camps will be organized at polling booths on Sunday

वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए पोलिंग बूथों पर लगेगें रविवार को विशेष कैंप

जालंधर : डिप्टी कमिश्नर – कम-जिला चुनाव अधिकारी जसप्रीत सिंह ने आज कहा कि वोटर सूची को और अधिक स्वच्छ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे है। डिप्टी कमिश्नर ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि बीएलओ कैंप में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान केंद्रों पर बैठे मतदाताओं से फार्म-6बी में आधार नंबर एकत्र करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधार कार्ड की जानकारी सांझा करना मतदाता की इच्छा पर निर्भर है। यदि किसी मतदाता के पास आधार कार्ड नहीं है या वह अपना आधार कार्ड नंबर प्रदान करने में असमर्थ है, तो वह अपने वोट को मान्य करने के लिए स्व-वैरीफाई दस्तावेज के रूप में फार्म -6 बी में सूचीबद्ध 11 अन्य दस्तावेजों में से एक को जमा कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी के निर्देशानुसार ग्रुप सुपरवाइजरों और बीएलओ द्वारा आधार डेटा कलेक्ट करने के लिए हर महीने के एक रविवार को ये विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जिसके तहत अगला कैंप 16 अक्टूबर को लगाया जाएगा। इसी तरह 20 नवंबर, 4 दिसंबर, 8 जनवरी 2023, 5 फरवरी 2023 और 5 मार्च 2023 को भी ऐसे कैंप आयोजित किए जाएंगे। डिप्टी कमिश्नर ने जिले के मतदाताओं से इस अभियान/कैंप में बढ-चढ कर भाग लेने का न्योता दिया।

 


Leave a Reply