Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing आज जालंधर में PM मोदी की रैली को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध , जानिए ट्रैफिक के लिए रूट प्लान
Tight security arrangements for PM Modi's rally in Jalandhar today, know route plan for traffic

आज जालंधर में PM मोदी की रैली को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध , जानिए ट्रैफिक के लिए रूट प्लान

जालंधर: आपको बता दे कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जालंधर में पहली फिज़िकल चुनावी रैली होगी। वहीँ इसके लिए पीएपी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मिली जानकारी अनुसार पीएम मोदी की रैली दोपहर दो बजे शुरू होगी। बता दे कि इसके मद्देनज़र कड़े सुरक्षा प्रबंध किये गए है और पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस है। हालाँकि पीएम हेलीकाप्टर से यहां पहुंचेंगे, लेकिन फिर भी रैली के मद्देनजर वैकल्पिक मार्ग पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बता दे कि चार दिन से सुरक्षा, स्टेज, टेंट और पंडाल लगाने की तैयारियां चल रही थी । बता दे कि रैली में करीब 40-50 हजार लोगों के लिए व्यवस्था की गई है।

ट्रैफिक रुट डायवर्ट :-

बता दे कि प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर हैवी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार इसके चलते लुधियाना की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को फिल्लौर से नूरमहल, नकोदर से कपूरथला और विधिपुर होते हुए अमृतसर की तरफ निकाला जाएगा। इसके अलावा फिल्लौर से जालंधर शहर आने वाले रामामंडी, होशियारपुर रोड, लद्देवाली से पीएपी होते हुए अमृतसर बाईपास पर आ जाएंगे। वहीँ चंडीगढ़ साइड से आने वाले ट्रैफिक को फगवाड़ा से नकोदर व जालंधर से विधिपुर होते हुए अमृतसर की तरफ निकाला जाएगा।

वहीँ अमृतसर की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को सुभानपुर से कपूरथला से जालंधर से होते हुए अमृतसर और लुधियाना के लिए निकाला जाएगा। इसके अलावा पठानकोट की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को टांडा उड़मुड़ से होशियारपुर से फगवाड़ा, नकोदर व जालंधर की तरफ डायवर्ट किया गया है। वहीँ किशनगढ़ से आने वाले ट्रैफिक को मकसूदां की तरफ निकाला जाएगा।


Leave a Reply