Latest news
जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में धोखादड़ी का अनोखा तरीका , छोटे भाई के दस्तावेज पर बड़ा पहुंच गया अमेरिका
elder-brother-reached-america-with-documents-of-younger-brother

जालंधर में धोखादड़ी का अनोखा तरीका , छोटे भाई के दस्तावेज पर बड़ा पहुंच गया अमेरिका

जालंधर : महानगर में दो भाइयों के बीच धोखाधड़ी का एक अनोखा मामला सामने आया है। थाना एक की पुलिस ने पीड़ित सतपाल सिंह की शिकायत पर उसके अमेरिका में रहने वाले बड़े भाई बलविंदर सिंह के खिलाफ ठगी का केस दर्ज करवाया।

पुलिस को दी शिकायत में अंबाला कैंट के सतपाल सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई बलविंदर सिंह 1977 और वह 1978 में फौज में भर्ती हुआ था। 2005 में फौज से रिटायर होने के बाद बड़ा भाई अमेरिका चला गया और वह अंबाला कैंट में ही रहने लगे। 2018 में उसके इंग्लैंड में रहने वाले बेटे ने उसे अपने पास विदेश बुलाया। जब वह पासपोर्ट रिन्यू करवाने चंडीगढ़ पासपोर्ट कार्यालय पहुंचा तो पता चला कि उनका पासपोर्ट 18 साल पहले 2003 में ही बन चुका है। उस पासपोर्ट पर कोई अमेरिका में साल 2005 से रह रहा है।

इसके बाद पासपोर्ट कार्यालय ने उसके पासपोर्ट पर रोक लगा दी और बताया कि उनके नाम का पासपोर्ट जालंधर पासपोर्ट कार्यालय से जारी हुआ है। जालंधर कार्यालय से पता करने पर पता चला कि पासपोर्ट उनके कपूरथला के पते पर सतपाल के नाम का राशन कार्ड और दूसरे दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बनाया गया है। हालांकि इस पासपोर्ट पर उनके बड़े भाई बलविंदर सिंह की फोटो लगी हुई थी। जांच करने पर पता चला कि उनके नाम से बनाए गए फर्जी पासपोर्ट पर उनका बड़ा भाई बलविंदर अमेरिका जा चुका है।

 

 

source link


Leave a Reply