Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing सिविल अस्पताल में पुलिस की कस्टडी से आरोपी चकमा देकर हुआ फरार
The accused escaped by dodging from the custody of the police in the civil hospital

सिविल अस्पताल में पुलिस की कस्टडी से आरोपी चकमा देकर हुआ फरार

जालंधर : खबर मिली है कि यहां सिविल अस्पताल में चोरी का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी को गोराया थाना पुलिस मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल लेकर आई थी। बता दे कि आरोपी ने शौचालय जाने का बहाना बनाया तो पुलिस टीम ने उसकी हथकड़ी खोल दी। इसका फ़ायदा उठा आरोपी शौचालय से ही फरार हो गया।

वहीँ पुलिस कर्मचारियों ने सारा अस्पताल छान मारा, लेकिन वह आरोपी नहीं मिला। हालांकि पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द दबोच लिया जाएगा।

प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस थाना गोराया से ASI हरभजन सिंह और मनजीत सिंह चोरी के केस में नामजद नवनीत सिंह नीटा पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी गांव रंधावा (गोराया) को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल लाए थे। बता दे कि चोरी के केस में आरोपी नीटा पहले भी चोरी के ही एक मामले में भगोड़ा है। वह काफी समय से फरार चल रहा था। लेकिन अभी उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। अदालत के आदेश पर पुलिस ने नीटा को कस्टडी में लिया था।
लेकिन वह फिर पुलिस को चकमा दे फरार हो गया।


Leave a Reply