Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में संडे बाजार में भीड़ जुटती देख पुलिस ने दुकानों के आगे लगी फड़ियां हटवाई
sunday-market-in-jalandhar-seeing-the-crowd-gathering-the-splints-in-front-of-the-shops-were-removed

जालंधर में संडे बाजार में भीड़ जुटती देख पुलिस ने दुकानों के आगे लगी फड़ियां हटवाई

जालंधर : महानगर में ज्योति चौक पर लगने वाले संडे बाजार में रविवार को पुलिस ने भीड़ जुटती देख फड़ियां हटवाई। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद प्रशासन ने दुकानें खोलने की छूट तो दे दी है। हालांकि जब यहां संडे बाजार सजा तो तुरंत थाना डिवीजन 4 की पुलिस वहां पहुंच गई। उन्होंने दुकानदारों को तो कुछ नहीं कहा लेकिन भीड़ जुटती देख आगे लगी फड़ियां को हटवा दिया या फिर पीछे करा दिया। पुलिस ने कहा कि अगर यहां रास्ता संकरा हो गया तो फिर लोग आते-जाते सोशल डिस्टेंस नहीं रख पाएंगे।

पुलिस के लिए संडे बाजार किसी मुसीबत से कम नहीं। असल में यहां पर बड़ी संख्या में अस्थायी दुकानें सजती हैं, जिनमें खरीददारी के लिए हजारों लोग आते हैं। ऐसे में कहीं शहर में फिर कोरोना संक्रमण न फैल जाए, इसे देखते हुए पुलिस परेशान है। जिला मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में यह तो कहा कि दुकानें खुल सकती हैं लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या इसमें भीड़भाड़ वाले संडे बाजार या सब्जी मंडी लग सकती हैं या नहीं।

 

 

source link


Leave a Reply