Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing खुल गया शंभू बॉर्डर, हाईवे पर आवाजाही शुरू , खनौरी बॉर्डर से भी बैरिकेडिंग हटी

खुल गया शंभू बॉर्डर, हाईवे पर आवाजाही शुरू , खनौरी बॉर्डर से भी बैरिकेडिंग हटी

पंजाब : लगभग 400 दिनों बाद पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर यातायात फिर से बहाल हो गया है। वहीं, करीब एक साल बाद ट्रैफिक चालू हुआ है। बुधवार की शाम पंजाब पुलिस ने किसानों को यहां से हटा दिया था। पुलिस ने यहां से अस्थायी ढांचों को भी हटा दिया था। इसके बाद वीरवार को पुलिस प्रशासन ने खनौरी और शंभू बॉर्डर पर करीब 13 महीने से आंदोलन कर रहे किसानों को आखिर पंजाब सरकार ने हटा दिया है। जिसके बाद शंभू-अंबाला हाइवे को एक तरफ से पूरी तरह से खोल दिया गया है। राजपुरा से अंबाला जाने के लिए शंभू बॉर्डर पर एक तरफ का रास्ता खोले जाने के बाद वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है।

ट्रैफिक की आवाजाही को लेकर पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नानक सिंह ने गुरुवार को कहा कि सड़कों को यात्रा के लिए खोल दिया गया है। सड़कें पूरी तरह से साफ है और हाईवे पर वाहनों की आवाजाही जारी है। उन्होंने कहा कि अगले 3-4 घंटों के अंदर नॉर्मल तरीके से ट्रैफिक का संचालन होना शुरू हो जाएगा।

वहीं, पटियाला रेंज के डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर एक बड़ा क्षेत्र खाली करा लिया गया है और ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसी चलने योग्य चीजों को बॉर्डर से 3 किलोमीटर दूर शिफ्ट किया जा रहा है। अगर कोई वहां से ट्रॉली ले जाना चाहता है, तो वह अपनी पहचान प्रमाण के साथ दिखा सकता है और उचित एंट्री के बाद ट्रॉली उसे सौंप दी जाएगी। कल किसानों ने हमारा सहयोग किया। हिरासत में लिए गए किसानों की उचित देखभाल की जा रही है।

वहीँ दूसरी तरफ शंभू और खनौरी दोनों ही बॉर्डरों पर किसानों के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले दोनों निकायों ने बुधवार को प्रदर्शनकारियों को हटाने और किसान नेताओं को हिरासत में लेने के लिए पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की है ।


Leave a Reply