Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या , पुलिस ने किया गिरफ्तार
Retired Sub Inspector of Chandigarh Police brutally murdered his wife, police arrested

चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या , पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोहाली : मिली जानकारी अनुसार चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने मंगलवार सुबह अपनी पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया । सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मामूली बात के झगड़े के बाद गुस्साए करतार सिंह ने पत्नी का सिर फर्श पर पटक-पटककर उसकी हत्या कर दी और फिर इसके बाद दरवाजा बंद करके लाश के पास ही बैठ गया। प्राप्त जानकारी अनुसार वहीँ करीब 2 घंटे बाद पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़कर फेज-11 में रहने वाले 65 वर्षीय करतार को गिरफ्तार कर लिया है। और मरने वाली महिला की पहचान 60 वर्षीय कुलदीप कौर के रूप में हुई है। वहीँ मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने करतार सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

सूत्रों की जानकारी से पता चला है कि करतार सिंह के दो लड़के हैं। बताया जा रहा है कि उसका बड़ा बेटा ऑस्ट्रेलिया में है जबकि छोटा बेटा एसएसपी ऑफिस, मोहाली में तैनात है। वहीँ सुबह जब करतार सिंह का छोटा बेटा ऑफिस चला गया तो करतार व उसकी पत्नी कुलदीप कौर के बीच में झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि करतार सिंह ने अपनी पत्नी का सिर फर्श पर पटक- पटक कर उसका कत्ल कर दिया। इसके बाद पूरे कमरे में फर्श पर खून बिखरा पड़ा था।

 


Leave a Reply