Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing आर्थिक तंगी के चलते एसी मैकेनिक बना नशा तस्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Due to financial constraints, AC mechanic became drug smuggler, police arrested

आर्थिक तंगी के चलते एसी मैकेनिक बना नशा तस्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालंधर : जालंधर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए पुलिस के अभियान तहत स्पेशल आपरेशन टीम ने गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान करण उर्फ कन्नू पुत्र प्रेम कुमार निवासी संतोखपुरा के रूप में हुई है। वहीँ डीसीपी इन्वेस्टिगेशन जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम गश्त के दौरान सोडल रोड से पठानकोट चौक की तरफ जा रही थी। इस दौरान जब टीम जब अमन नगर के पास पहुंची तो उन्हें पार्क के पास एक युवक खड़ा दिखाई दिया। वहीँ पुलिस को देख कर युवक ने भागने का प्रयास किया। जबकि पुलिस ने उसे काबू कर लिया। बता दे कि पुलिस की शुरुआती पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपित नशा तस्कर करण पहले एसी मैकेनिक के रूप में काम करता था। लेकिन इसके बाद आर्थिक तंगी के चलते बीते 3 महीनों से वह नशे की सप्लाई करने लगा था।

 


Leave a Reply