Latest news
मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान

India Living News

Hot News
You are currently viewing देश में अब 5-12 साल के बच्चों को मिलेगी कोरोना वैक्सीन , जानिए किस वैक्सीन को मिली मंजूरी
Now children of 5-12 years old will get corona vaccine in the country, know which vaccine got approval

देश में अब 5-12 साल के बच्चों को मिलेगी कोरोना वैक्सीन , जानिए किस वैक्सीन को मिली मंजूरी

नई दिल्ली : देश में अब 5-12 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जाएगी। इसके तहत ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया ( DCGI) ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दे दी। प्राप्त जानकारी अनुसार 5-6 साल के बच्चों को बायोलाजिकल ई की कार्बेवैक्स लगाई जाएगी। वहीँ इसके साथ ही 6-12 साल के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन के दो विकल्प हैं- भारत बायोटेक की कोवैक्सीन व कार्बेवैक्स। इसके अलावा 12 साल से अधिक उम्र के किशोरों को जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन जायकोव डी के दो डोज दिए जाएंगे। बता दे कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर यह अहम जानकारी दी । आपको बता दे कि पिछले ही सप्ताह DCGI की विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) ने स्कूलों में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए 6 से 12 सालों के बच्चों के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की सिफारिश की थी। इस सिफारिश को अंतिम निर्णय के लिए DCGI के पास भेजा गया था।

 


Leave a Reply