Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस को कहा अलविदा , बोले – पार्टी रिमोर्ट कंट्रोल मॉडल से चल रही
Ghulam Nabi Azad said goodbye to Congress, said - Party is running on remote control model

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस को कहा अलविदा , बोले – पार्टी रिमोर्ट कंट्रोल मॉडल से चल रही

नई दिल्ली : खबर है कि कांग्रेस के बड़े नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कांग्रेस को अलविदा कह दिया । उन्होंने पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे उनके इस्तीफे की चिट्‌ठी पांच पन्ने की है। इस्तीफे में आजाद ने राहुल गांधी को कांग्रेस की बर्बादी की वजह बताया है।

इस्तीफे में लिखी कुछ ख़ास बातें :-

सोनिया गांधी के बारे में आज़ाद ने लिखा बेशक कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर आपने यूपीए-1 और यूपीए-2 के गठन में शानदार काम किया। इस सफलता का सबसे बड़ा कारण यह था कि आपने अध्यक्ष के तौर पर बुद्धिमान सलाहकारों और वरिष्ठ नेताओं के फैसलों पर भरोसा किया। आगे राहुल गांधी के बारे में लिखा दुर्भाग्य से राजनीति में राहुल गांधी की एंट्री और खासतौर पर जब उन्हें जनवरी 2013 में उपाध्यक्ष बनाया गया , तब सभी वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को साइड लाइन कर दिया गया और गैरअनुभवी चापलूसों का नया ग्रुप बन गया, जो पार्टी चलाने लगा।

आज़ाद ने अपने बारे में लिखा मैं लगातार 4 दशक तक कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य रहा। 35 साल तक मैं देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी का जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज भी रहा। मैं यह बताते हुए खुश हूं कि जिन राज्यों में मैं इंचार्ज रहा, उनमें से 90% में कांग्रेस को जीत मिली।

इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के बारे में आज़ाद ने लिखा यूपीए सरकार की अखंडता को तबाह करने वाला रिमोट कंट्रोल सिस्टम अब कांग्रेस पर लागू हो रहा है।सोनिया गांधी के बारे में लिखा आप बस नाम के लिए इस पद पर बैठी हैं। सभी जरूरी फैसले राहुल गांधी ले रहे हैं, उससे भी बदतर यह है कि उनके सुरक्षाकर्मी और पीए ये फैसले ले रहे हैं।

 


Leave a Reply