Latest news
नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में

India Living News

Hot News
You are currently viewing सोनम वांगचुक ने पहाड़ों पर तैनात रहने वाले जवानों के लिए टेंट बनाया, -20° में भी अंदर का तापमान 15° रहेगा
sonam wangchuk builds solar energy heating tent on galvan valley army soldiers

सोनम वांगचुक ने पहाड़ों पर तैनात रहने वाले जवानों के लिए टेंट बनाया, -20° में भी अंदर का तापमान 15° रहेगा

लेह ( अनिल ): लद्दाख की गलवान वैली से कुछ अच्छी तस्वीरें सामने आई हैं। यहां समाजसेवी सोनम वांगचुक ने सेना के जवानों के लिए ऐसा टेंट बनाया है, जिसमें हमेशा 15 से 20 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। भले ही बाहर माइनस 20 डिग्री सेल्सियस वाली ठंड क्यों न हो। 12 हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई पर मौजूद गलवान वैली वही जगह है, जहां पिछले साल जून में चीन और भारत के जवानों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसमें 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे, जबकि चीन के 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए थे।

सोनम वांगचुक पर ही बनी थी थ्री इडियट्स फिल्म
सोनम वांगचुक वही शख्स हैं, जिन पर सुपरहिट फिल्म थ्री इडियट्स बनी थी। इस फिल्म में आमिर खान ने सोनम वांगचुक की भूमिका निभाई थी। इसमें आमिर का नाम रैंचो रहता है। सोनम वांगचुक ने बताया कि लद्दाख में 24 घंटे बिजली रहना मुश्किल है।इसलिए यहां तैनात सेना के जवान ठंड दूर करने के लिए डीजल, मिट्‌टी के तेल से लकड़ी जलाते हैं। ये उनके लिए काफी नुकसानदेह भी रहता है। इस टेंट में हीटर लगा हुआ है। ये हीटर सोलर एनर्जी से गर्म होगा। सोलर एनर्जी को स्टोर करने की क्षमता भी है। एक टेंट में 10 जवान रह सकते हैं। इसका वजन 30 किलो से भी कम है।

 

source link


Leave a Reply