Latest news
भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां

India Living News

Hot News
You are currently viewing प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

नेशनल न्यूज़ : राजस्थान के जयपुर में एक प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। यह घटना जयपुर के शहीद स्मारक पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान हुई।

थप्पड़ मारने वाले युवक ने अभिजीत दीपके पर “जिहादी मानसिकता” रखने का आरोप लगाया। मौके पर मौजूद पत्रकारों से बातचीत में आरोपी ने कहा, “ये लोग देश के लोगों को बिना वजह बरगला रहे हैं। मैं जयपुर का रहने वाला हूं, राष्ट्रवादी हूं और किसी भी राजनीतिक दल से मेरा कोई संबंध नहीं है।”

गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) सोमवार को नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थी।


Leave a Reply