Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing होशियारपुर में बोरवेल में गिरे छह साल के ऋतिक को एनडीआरएफ ने 9 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकला , लेकिन नहीं बच पाई मासूम की जान
NDRF rescued six-year-old Hrithik who fell in a borewell in Hoshiarpur after 9 hours of effort- but could not save the life of the innocent.

होशियारपुर में बोरवेल में गिरे छह साल के ऋतिक को एनडीआरएफ ने 9 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकला , लेकिन नहीं बच पाई मासूम की जान

गढ़दीवाला (होशियारपुर) : बड़ी खबर मिल रही है कि गढ़दीवाला के गांव बैरमपुर खियाला में रविवार सुबह बोरवेल में गिरे छह साल के ऋतिक की जिंदगी एनडीआरएफ के जवान नहीं बचा सके। एनडीआरएफ टीम ने करीब साढ़े 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे उस पाइप से बाहर निकाल लिया, जिसके 100 फीट नीचे वह फंसा था। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बता दे कि एनडीआरएफ की टीम ने दोपहर करीब 2.30 बजे रेस्क्यू आपरेशन शुरु किया था। बताया जा रहा है कि जिस तकनीक से फतेहवीर को बाहर निकाला गया था, उसी से ऋतिक को बाहर निकाला गया।

मिली जानकारी अनुसार रविवार सुबह करीब 9.30 बजे ऋतिक कच्चे रास्ते के पास स्थित एक बोरवेल में गिर गया था। दुर्घटना के समय बच्चे के माता-पिता बिमला देवी और राजिंदर खेतों में काम कर रहे थे। वहीँ इस दौरान बच्चे के पीछे एक लावारिस कुत्ता दौड़ा। जिससे बचने के लिए भागकर बच्चा नजदीक स्थित बोरवेल की पाइप पर चढ़ गया और वह पाइप में करीब 100 फीट नीचे गिरकर फंस गया था।

इसके बाद शुरुआत में लोगों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया लेकिन बाद में राष्ट्रीय आपदा मोचक बल (एनडीआरएफ) को बुला लिया गया। क्षेत्र के विधायक जसवीर सिंह राजा और डीसी संदीप हंस भी मौके पर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी फोन पर स्थिति की जानकारी ली। बोरवेल में गिरे छह साल के ऋतिक को एनडीआरएफ ने 9 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकला , लेकिन नहीं बच पाई मासूम की जान।

 


Leave a Reply