Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

जालंधर : जालंधर के प्रसिद्ध मंदिर श्री देवी तालाब मंदिर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है घटना के दौरान शहर के मेयर विनीत धीर भी मंदिर परिसर में मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे मंदिर में दर्शन करने आए कई श्रद्धालुओं के भी घायल होने की सूचना है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि फतेह गैंग और भाना गैंग के सदस्य आमने-सामने आ गए थे। पहले दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इसके बाद दोनों ओर से एक-दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिससे मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।


Leave a Reply