Latest news
जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के कबाड़िये ने ख़रीदे वायुसेना के 6 कंडम हेलीकाप्टर , देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
mansa-mm-enterprises-purchase-six-helicopters

पंजाब के कबाड़िये ने ख़रीदे वायुसेना के 6 कंडम हेलीकाप्टर , देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

मानसा : पंजाब के मानसा में छह हेलीकॉप्टर आकर्षण का केंद्र बने हैं। दरअसल, एमएम इंटरप्राइजेज ने भारतीय वायुसेना के छह कंडम हेलीकॉप्टर को कबाड़ में खरीदा है। जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना ने अपने छह कंडम हेलीकॉप्टरों की नीलामी के लिए चार महीने पहले ऑनलाइन निविदा जारी की थी। देशभर से खरीदारों ने ऑनलाइन नीलामी में हिस्सा लिया। हालांकि सबसे अधिक बोली मानसा के एमएम इंटरप्राइजेज ने लगाई। इसके बाद वायुसेना ने हेलीकॉप्टर नंबर जेड 2062, जेड 2063, जेड 2164, जेड 2165, जेड 2343 व जेड 2344 को फर्म को सौंप दिया।  एमएम इंटरप्राइजेज के मालिक मिट्ठू राम अरोड़ा और उनके पुत्र डिंपल अरोड़ा ने बताया कि 1988 से वे स्क्रैप का काम कर रहे हैं और अक्सर ही गाड़ियां व अन्य बड़ी मशीनरी खरीदते रहते हैं। अब छह हेलीकॉप्टरों को स्क्रैप में खरीदने के लिए देशभर के कई कारोबारियों ने नीलामी में हिस्सा लिया था।

सबसे अधिक बोली लगाने के बाद यह हेलीकॉप्टर फर्म को सौंप दिए गए। उन्होंने कहा कि इन छह हेलीकॉप्टरों को वह सहसाहा (उत्तर प्रदेश) के हवाई अड्डे से ट्रालियों के जरिये मानसा लेकर आए हैं। शनिवार को मानसा पहुंचने पर देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ट्रालियों को रोक-रोक कर फोटो खींची।

उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर खरीदने से पहले उन्होंने सोचा नहीं था कि इसका क्या करेंगे। अब मुनाफा कमाते हुए इनके हिस्सों को अलग-अलग करके बेचा जाएगा। मानसा के कारोबारी ने छह हेलीकॉप्टरों की खरीद की तो सभी लोग हैरान हैं।

 

 

source link


Leave a Reply