Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युवक गिरफ्तार

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युवक गिरफ्तार

जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में कथित अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गढ़ा स्थित ताज मार्केट के सामने संचालित रॉयल स्पा मसाज सेंटर पर छापेमारी कर कथित देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने मौके से तीन युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देशों तथा एडीसीपी सिटी-2 राकेश यादव, एसीपी मॉडल टाउन मनमोहन सिंह और थाना डिवीजन नंबर-7 के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई ।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गढ़ा स्थित रॉयल स्पा में मसाज सेंटर की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत रेड कर चार लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-7 में कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।


Leave a Reply