Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू ने पेश किया पंजाब मॉडल
Navjot Singh Sidhu, who reached Jalandhar, presented the Punjab model

जालंधर पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू ने पेश किया पंजाब मॉडल

जालंधर : जालंधर पहुंचे पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना पंजाब माडल लोगों के सामने रखा। नवजोत सिद्धू ने कहा कि हम विजन पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा उनका पंजाब माडल सभी पंजाबियों से जुड़ा है। उन्होंने पिछली सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हम आज तक पंचायती राज लागू नहीं कर सके हैं। हमारी अर्थ व्यवस्था ठेकेदारों के पास गिरवी रख दी गई है।

वहीँ सिद्धू ने पंजाब माडल पेश करते हुए महिला सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर हर गांव की दो लड़कियों को कमांडो ट्रेनिंग दी जाएगी। 5वीं और 10वीं पास करने पर छात्राओं को क्रमशः 5 और 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा विधानसभा कम से कम 100 दिन चलेगी। वहीँ पंजाब सरकार के टीवी पर विधानसभा की कार्रवाई प्रसारित की जाएगी। सिद्धू ने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए आज डिजिटल पंजाब की जरूरत है। वहीँ इस मौके पर सिद्धू के साथ पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद थे।

इस मोके सिद्धू ने कहा कि पंजाब के हर मसले का हल इनकम है। उन्होंने कहा हम एक लाख करोड़ अतिरिक्त इनकम जुटाएंगे। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में लिकर कार्पोरेशन बनाकर आमदनी बढ़ाएंगे। वहीँ उन्होंने केबल टीवी से 1000 करोड़ की कमाई का दावा किया। इसके अलावा उन्होंने कहा ट्रांसपोर्ट और रेत खनन से भी कमाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट का परमिट बेरोजगार युवाओं को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोआपरेटिव सोसाइटियों से आईएएस अफसरों को हटाकर उन्हें किसानों के हाथों में दिया जाएगा।

 


Leave a Reply