Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने की जालंधर के डीसी श्री घनश्याम थोरी से मुलाकात
Digital Media Association met Shri Ghanshyam Thori, DC, Jalandhar

डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने की जालंधर के डीसी श्री घनश्याम थोरी से मुलाकात

DC साहिब देंगे पत्रकार के परिवार को आर्थिक सहयोग, शुरू करवाया फ्री इलाज

DMA ने किया जालंधर के DC और DMC का दिल की गहराइयों से धन्यवाद


जालंधर( अनुराग ): डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) के चैयरमेन अमन बग्गा, अध्यक्ष शिन्दरपाल सिंह चाहल, स्क्रीनिंग कमेटी हेड परमजीत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अजित सिंह बुलंद ने जालंधर के DC श्री घनश्याम थोरी जी से वीरवार शाम 5 बजें ख़ास मुलाकात की।इस मौके डीएमए के पदाधिकारियों ने डीसी साहिब को 23 मार्च को फुटबॉल चौक में सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हुए पत्रकार अमन गुप्ता के इलाज के लिए मदद करने की अपील की।तकरीबन आधे घंटे की हुई इस मीटिंग में कई मुद्दों पर चर्चाएं हुई।

वही इस अवसर पर DC साहिब ने अमन गुप्ता के साथ हुई दुखद दुर्घटना पर चिंता व्यक्त की। इस मौके डीसी साहिब ने कहा कि 26 मार्च को अमन गुप्ता के परिवार के एकाउंट नम्बर में आर्थिक सहायता डिपॉजिट करवा दी जाएगी।वही इस मौके डीसी साहिब ने जिला मेडिकल कमिश्नर श्री मति ज्योति शर्मा की जिम्मेदारी लगाई कि वह अस्पताल से सम्पर्क करके अमन गुप्ता की हर संभव मदद के लिए जरूरी कदम उठाए। जिस के बाद श्री मति ज्योति शर्मा जी के सहयोग के बाद अरमान अस्पताल में अब पत्रकार अमन गुप्ता का अब पूरी तरह से फ्री इलाज होगा। परिवार को अब अस्पताल में किसी भी ट्रीटमेंट का एक रुपया भी नही देना पड़ेगा।

वही इस मौके डीएमए के चैयरमैन अमन बग्गा और अध्यक्ष शिन्दरपाल सिंह चाहल समेत सभी पदाधिकारियों ने डीसी साहिब और DMC श्री मति ज्योति शर्मा जी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि DMA की तरफ से भी वीरवार को तकरीबन 25000 रुपये अमन गुप्ता के परिवार को सौंप दिए गए है। और भविष्य में और भी आर्थिक सहयोग देने का प्रयास किया जाएगा।

 

 

 


Leave a Reply