Latest news
पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

India Living News

Hot News
You are currently viewing मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट , 19, 20, 21 अप्रैल तक आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट , 19, 20, 21 अप्रैल तक आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

नई दिल्ली : दिल्ली में मौसम ने करवट ली है. शुक्रवार की देर शाम आंधी-बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है.मौसम विभाग के अनुसार, इस वीकेंड दिल्ली में तेज आंधी और बारिश की संभावना है, जिसके साथ ही बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, देश के कई अन्य राज्यों में भी मौसम बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है।

शनिवार और रविवार को दिल्ली वासियों को फिर से मौसम की सख्ती का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली के अलावा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा मैदानी इलाकों में भी आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा, हिमालयी क्षेत्रों और उप-हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर जैसे राज्यों में भी आंधी और बिजली की संभावना बनी हुई है।

राजस्थान में लू और धूल भरी आंधी
देश के कई राज्य ऐसे हैं जहां भीषण गर्मी और हीटवेव की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक,राजस्थान में कई जगहों पर लू चलने की संभावना है. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में अलग-अलग जगहों पर गर्मी और उमस की संभावना है. उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. गुजरात राज्य में अलग-अलग जगहों पर धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है.

पश्चिमी विक्षोभ और इसकी भूमिका

मौसम विभाग के अनुसार, इस अचानक मौसम परिवर्तन का कारण पश्चिमी विक्षोभ है, जो उत्तरी ईरान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। इसके प्रभाव से 19 से 21 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश, गरज, और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन इलाकों में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।


Leave a Reply