Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, तेज़ बहाव से आये पानी में कई टेंट बह गए , रेस्क्यू जारी
big-news-clouds-burst-near-amarnath-cave-many-tents-were-washed-away-in-the-water-coming-due-to-strong-current-rescue-continues

बड़ी खबर : अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, तेज़ बहाव से आये पानी में कई टेंट बह गए , रेस्क्यू जारी

जम्मू-कश्मीर : बड़ी खबर मिल रही है कि अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार शाम को हुई है। बताया जा रहा है कि जिस समय बादल फटा , उस समय गुफा के पास 10 से 15 हजार श्रद्दालु मौजूद थे। जानकारी मिल रही है कि इस घटना में 3 महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई है। 35 से 40 श्रद्धालुओं के अब भी फंसे होने की खबर है। 

बताया जा रहा है बादल फटने की घटना पवित्र गुफा के एक से दो किलोमीटर के दायरे में हुई। वहीँ पहाड़ों से तेज बहाव के साथ आए पानी से श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए करीब 25 टेंट गए। वहीँ बारिश से पूरे इलाके में तेजी से पानी भर गया और कई लोगों का सामान खराब हो गया। घटना के तुरंत बाद सेना, ITBP, CRPF, NDRF और SDRF के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया।


Leave a Reply