Latest news
पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह

India Living News

Hot News
You are currently viewing गौतम अदाणी की संपत्ति में आई बड़ी गिरावट , फाेर्ब्स लिस्ट में चौथे से सातवें स्थान पर खिसके
Big decline in Gautam Adani's wealth, slips from fourth to seventh position in Forbes list

गौतम अदाणी की संपत्ति में आई बड़ी गिरावट , फाेर्ब्स लिस्ट में चौथे से सातवें स्थान पर खिसके

नई दिल्ली : बड़ी खबर सामने आ रही है कि गौतम अदाणी की संपत्ति में बड़ी गिरावट आयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह गिरावट हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट सामने आने के बाद दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट में अदाणी समूह के बहीखातों में गड़बड़ी की बात कही गई है। भारत के सबसे अमीर बिज़नेसमैन गौतम अदाणी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप 5 की सूची से भी बाहर हो गए हैं। फोर्ब्स रियलटाइम बिलेनियर की लिस्ट में वे चौथे स्थान से खिसककर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। फिलहाल उनकी संपत्ति 22.6 अरब डॉलर कम होकर 96.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की लिस्ट में फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट 215 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क हैं उनकी संपत्ति 170.1 अरब डॉलर है। अमेजन के सह-संस्थापक जेफ बेजोस 122.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ फोर्ब्स के रियलटाइम बिलेनियर इंडेक्स में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। भारत के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी दुनिया के अमीर लोगों की फोर्ब्स लिस्ट में 83.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 10वें नंबर पर हैं।


Leave a Reply