Latest news
फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग

India Living News

Hot News
You are currently viewing ट्रैक्टर वर्कशॉप में एयर कंप्रेशर फटने से मिस्त्री की दर्दनाक मौत

ट्रैक्टर वर्कशॉप में एयर कंप्रेशर फटने से मिस्त्री की दर्दनाक मौत

UP News :ट्रेक्टर वर्कशॉप में गाड़ियों की मरम्मत का कार्य कर रहे मिस्त्री के निकट एयर कंप्रेशर मशीन (हवा भरने का टैंक) फट गया। हादसे में मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। घटना यूपी के फिरोजाबाद सर्विस रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट की है। अशोक शर्मा ट्रैक्टर वर्कशॉप की दुकान पर रोहित (22) निवासी अनामिका टॉकिज के पास थाना टूंडला, गाड़ियों की रिपेयरिंग का कार्य करता था।

वह रविवार दोपहर ढाई बजे दुकान पर गाड़ी की मरम्मत कर रहा था। वहीं पास में एयर प्रेशर मशीन से टैंक में हवा भारी जा रही थी। तभी अचानक से प्रेशर मशीन का टैंक एक साइड से फट गया। हादसे में रोहित की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर सीओ अरुण कुमार चौरसिया व थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भेज दिया। साथ ही उसके परिजनों को सूचना दे दी है।

एयर टैंक फटने का धमाका इतनी तेज था। कि उसका एक हिस्सा रोहित के पेट को चीरता हुआ पुल के दूसरी तरफ गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताविक हादसा इतना भयानक था की हादसे के बाद मृतक का शव घटना स्थल से करीब 10 मीटर दूर गिरा था।प्रत्यशदर्शियों ने बताया कि एयर टैंक का धमाका ऐसा था मानो बम फटा हो। धमाका होते ही वहां मौजूद लोगों की आंखों के सामने अंधेरा छा गया था।


Leave a Reply