पंजाब : पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य के छह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश गवर्नर ऑफ पंजाब की स्वीकृति से जारी किया गया और तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।जारी अधिसूचना के अनुसार, कई महत्वपूर्ण जिलों में डिप्टी कमिश्नर बदले गए हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को नई विभागीय जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।















