जालंधर : जालंधर देहात पुलिस ने गैस कटर से एटीएम काट कर चोरियां करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वहीँ आरोपितों के पास से 3 लाख 88 हजार 190 रुपये की भारतीय करंसी समेत स्विफ्ट डिजायर कार , आर्टिका गाड़ी, और गैस कटर बरामद हुआ है। आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी दलजीत सिंह सोनू, चरणजीत सिंह उर्फ नंदू , सविंदर सिंह उर्फ टीटू, जसपाल सिंह उर्फ बग्गा के रूप में हुई है। सोनू के खिलाफ पहले से ही फिरोजपुर, तरनतारन, कपूरथला, मोगा, हिमाचल प्रदेश में बारह मामले दर्ज हैं। इसके आलावा चरणजीत सिंह उस नंदू के खिलाफ फिरोजपुर, तरनतारन, कपूरथला, मोगा, हिमाचल प्रदेश में 11 मामले दर्ज हैं।
SSP नवीन सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों गुरदासपुर के उहरी चौक निवासी संजीव कुमार ने बताया कि वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM डिपार्टमेंट में नौकरी करता है और वह 21 अगस्त को रूटीन में ATM चेक कर रहा था। इसी दौरान उसे गांव डरोली कलां के स्टेट बैंक की ATM वाली जगह के कर्मचारी का फोन आया कि एटीएम का ताला टूटा हुआ है और शटर खुला हुआ है। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि कुछ अज्ञात लोगों ने वहां गैस कटर से एटीएम काट के पैसे चोरी कर लिए। यहाँ चोरी हुई कुल रकम 6,44,100 थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। फिर इसके बाद डीएसपी हरिंदर सिंह मान के नेतृत्व में थाना आदमपुर के प्रभारी पीपीएस अरुण मुंडन, इंस्पैक्टर हरजिंदर सिंह, सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह और सीआईए टू इंचार्ज पुष्प बाली की टीम बनाई गई, जिन्होंने इन सभी को गिरफ्तार किया।
इस वारदात के बाद सारे आरोपित वहां पर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। वहीँ पुलिस ने cctv फुटेज के आधार पर इनकी पहचान करवाई और उनको गिरफ्तार किया। इसके अलावा जांच में सामने आया कि आरोपियों ने इससे पहले गुरदासपुर के गांव से सिधवां के पंजाब नेशनल बैंक का ATM काट कर 2,36000 रुपये चोरी किए थे। इसके अलावा मोगा के गांव डरोलू कला में एटीएम को गैस कटर से काटकर 2, लाख 12 हजार रुपये चोरी किए थे। इसके अलावा जालंधर के पठानकोट चौक के पास भी एटीएम काट के चोरी का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। इन सभी को रिमांड पर लेकर और वारदातें हल करने का प्रयास किया जा रहा है।