Latest news
भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के माडल टाउन में ‘साड्‌डा चन्नी’ लिखे ट्रैक सूट से लदे दो ट्रक पकड़े जाने के बाद AAP कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा
AAP workers created a ruckus after two trucks loaded with track suits written 'Sadda Channi' were caught in Model Town of Jalandhar.

जालंधर के माडल टाउन में ‘साड्‌डा चन्नी’ लिखे ट्रैक सूट से लदे दो ट्रक पकड़े जाने के बाद AAP कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा

जालंधर : महानगर जालंधर के मॉडल टाउन में दो ट्रकों को पकड़ने की जानकारी मिली है। बता दे कि इन ट्रकों में ट्रैक सूट लदे हुए थे। हंगामे की वजह इन ट्रैक सूट की बैक पर पंजाबी भाषा में ‘साड्डा चन्नी’ लिखा है। वहीँ आशंका जताई जा रही है कि ट्रैक सूट विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र लोगों में बांटने के लिए लाये जा रहे थे, जिन्हें पकड़ लिया गया ।

मिली जानकारी अनुसार ट्रकों को आम आदमी पार्टी के वालंटियर्स ने पकड़ा है। वहीँ ट्रकों को पकड़ने के बाद इसकी शिकायत जिला चुनाव अधिकारी को भी की गयी । वहीँ इसी बीच मौके पर जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शीतल अंगुराल, आम आदमी पार्टी की जिला प्रधान राजविंदर कौर और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलराज ठाकुर भी मौके पर पहुंच गए ।

वहीँ आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शीतल अंगुराल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रलोभन की राजनीति कर रही है। कांग्रेस मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने के लिए उन्हें ट्रैक सूट बांट रही है।उन्होंने कहा कांग्रेस के ट्रैक सूटों के ट्रक पकड़े गए हैं, इनमें हजारों ट्रैक सूट हैं। इन पर साड्डा चन्नी लिखा हुआ है।उन्होंने कहा पांच साल तो कांग्रेस ने किसी को कुछ दिया नहीं अब लोगों को प्रलोभन देकर वोट लेने की कोशिश की जा रही है।

वहीँ जिला कांग्रेस प्रधान बलराज ठाकुर ने कहा कि ट्रैक सूट के जो ट्रक पकड़ने का दावा किया जा रहा है यह ट्रैक सूट पार्टी वर्करों के लिए आए हैं। उन्होंने कहा पुलिस और चुनाव आयोग के अधिकारियों को इस के बिल जमा करवा दिए हैं।

 


Leave a Reply