Latest news
पंजाब में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, 1.63 करोड़ के गबन केस में लेडी SDM गिरफ्तार 24 घंटे मिलेगी मुफ्त बिजली ! घर की छत पर लगा लें ये छोटी सी चीज विंड टरबाइन? Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल -डीज़ल के दाम में तीन रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता को महंगाई का झटक... रूपाशी कौड़ा ने 12th CBSE बोर्ड के रिजल्ट में 94% अंक हासिल कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया जालंधर में बालाजी की चौकी को लेकर माहौल गर्माया , लोगों ने रोड जाम कर लगाया धरना ,आज पहुंच रहे हैं क... MLA रमन अरोड़ा ने सिक्योरिटी वापिस देने की घोषणा , फेसबुक पर पोस्ट के बाद बढ़ी सियासी हलचल ਦਿ ਵਰਕਿੰਗ ਰਿਪੋਰਟਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਇੰਡੀਆ ਵਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਬਾਡੀ ਦੀ ਨਵੀਂ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रॉन सिंह का अचानक निधन, प्रशंसकों को गहरा सदमा PSEB 12वीं का परिणाम घोषित , 91.46 प्रतिशत छात्र हुए पास, मानसा की सुपनीत काैर बनीं टाॅपर CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास

India Living News

Hot News
You are currently viewing पत्रकारों को किया कोरोना वारियर घोषित , वैक्सीन लगवाने के हकदार : डीसी
Corona Warrior declared to journalists, entitled to get vaccinated: DC

पत्रकारों को किया कोरोना वारियर घोषित , वैक्सीन लगवाने के हकदार : डीसी

जालंधर : कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में शामिल सभी पत्रकारों को कोरोना वारियर घोषित किया गया है। पंजाब सरकार ने सराहनीय काम किया है और अब कोविड वैक्सीन के सही हकदारों को उनका हक दिया जा रहा है। यह कहना था डीसी घनश्याम थोरी का, जो 18 वर्ष से अधिक उम्र के पत्रकारों के लिए लगाए गए पंजाब के पहले वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन कर रहे थे। डीसी ने सभी पत्रकारों से भी निवेदन किया कि खुद के स्वास्थ्य का ध्यान रखें ताकि समाज के लिए जो अच्छे काम कर रहे हैं, उनको आगे भी जारी रख सकें। इस दौरान ज्वाइंट डायरेक्टर मनविदर सिंह और जालंधर के डीपीआरओ हाकम थापर, एडीपीआरओ विकास वोहरा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पत्रकार पिछले काफी समय से इस आपात स्थिति में भी फील्ड में रहकर काम कर रहे थे। सरकार और लोगों के बीच एक संबंध कायम करने के लिए खुद सड़कों पर उतरते थे। काफी समय से उनकी मांग थी कि पत्रकारों को फ्रंटलाइन घोषित कर सारे पत्रकारों को वैक्सीन लगाई जाए। इसके बाद पंजाब सरकार ने इस मांग को पूरा किया। इस दौरान करीब 200 पत्रकारों ने वैक्सीन लगवाई।

 

source link


Leave a Reply