Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय का परचम

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय का परचम

जालंधर : शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के सत्र 2025-26 के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा-परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभाशाली छात्रा संचिता सोनी ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया। संचिता सोनी ने शानदार 99.8% अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसने चार विषयों में शत प्रतिशत अंक भी प्राप्त किए। गगनदीप कौर 98% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही उसने भी दो विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। खुशी अरोड़ा ने 97.6% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। खुशी अरोड़ा ने भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने परीक्षार्थियों के शानदार प्रदर्शन के बारे में प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों का कड़ा परिश्रम रंग लाया। उन्होंने बताया कि दसवीं के परीक्षा परिणामों में 33 विद्यार्थियों ने 89.5% से अधिक तथा 21 विद्यार्थियों ने 84.5% से 89.4% तक अंक प्राप्त किए। पाँच परीक्षार्थियों ने पंजाबी, मैथेमेटिक्स, सोशल साइंस तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यायल की शोभा बढ़ाई। उन्होंने बोर्ड-परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी अपने संदेश में सफलता अर्जित करने वाले सभी परीक्षार्थियों , उनके अभिभावकों तथा समस्त स्टाफ़ को हार्दिक बधाई दी।


Leave a Reply