रूपनगर : जानकारी मिली कि फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट के काफिले को किसानों ने रूपनगर-कीरतपुर साहिब मार्ग पर रोक लिया। वहीँ किसानों ने कंगना की गाड़ियों के काफिले के आगे जमकर नारेबाजी शुरू कर दी । बता दे कि वहीँ किसानों का कहना था कि जब तक कंगना किसानों व पंजाबियों पर दिए गए बयानों को लेकर माफी नहीं मांगती तब तक वह उन्हें जाने नहीं देंगे। हालाँकि मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गया, लेकिन किसानों की बढ़ती संख्या के कारण यह नाकाफी साबित हुई। वहीँ बाद में, मौके को भांपकर कंगना ने किसानों से माफी मांगी, जिसके बाद किसानों ने उन्हें जाने दिया।