Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर नार्थ के वार्ड 60 की बस्ती भूरे खां में बावा हैनरी को मिला लोगों का प्यार, रैली में बदल गई बैठक
In Jalandhar North's ward 60 Basti Bhure Khan, Bawa Henry got the love of the people, the meeting turned into a rally

जालंधर नार्थ के वार्ड 60 की बस्ती भूरे खां में बावा हैनरी को मिला लोगों का प्यार, रैली में बदल गई बैठक

जालंधर : जालंधर नॉर्थ हलके से विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी बावा हैनरी का चुनाव प्रचार जोरों पर है। इसके चलते वार्ड 60 में बस्ती भूरे खां में चुनावी बैठक हुई। यह थी तो एक बैठक थी लेकिन उमड़े जनसमूह ने इस बैठक को रैली का रूप दे दिया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बावा हैनरी ने कहा कि उन्होंने सदैव साफ सुथरी राजनीति की है और इस साफ सुथरी राजनीति ने उन्हें नॉर्थ हलके के लोगों का प्यार और विश्वास जीतने का अवसर दिया। 

बावा ने कहा कि मुझे पांच साल आपने सेवा का अवसर दिया और अगर मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरा हूं तो मुझे इस बार भी जरूर जिताएं। बावा ने कहा कि विरोधियों पर बरसना या लांछन लगाना किसी और पार्टी की नीति व नीयत का हिस्सा होगा न कभी कांग्रेस ने हमें यह संस्कार दिए हैं और न कभी मैं ओछी बयानबाजी पर विश्वास करता हूं। वहीँ बावा हेनरी ने कहा कि मैं उसी हैनरी परिवार का हिस्सा हूं जिस परिवार को आपने इतने साल नॉर्थ हलका की जिम्मेवारी सौंपी। वहीँ इस दौरान इलाकावासियों ने एक मत से कहा कि इस बार वे बावा को पिछली वोटों से भी ज्यादा अंतर से जीत दिलाएंगे। इस अवसर पर तेजिंदर सिंह, कर्ण सिंह (कनू), गौरव शर्मा, पंकज शर्मा, बॉबी अरोड़ा, राजा, ऋषभ, पारुल, साबी, महक, प्रिंस, स. रघुबीर सिंह और संत जी उपस्थित थे।

 


Leave a Reply