Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing सिविल अस्पताल में तैनात पुलिस मुलाजिम से हाथापाई करने वाले 2 भाईयों को किया गिरफ्तार व 2 फरार
2 brothers arrested and 2 absconding for scuffling with police personnel posted in civil hospital

सिविल अस्पताल में तैनात पुलिस मुलाजिम से हाथापाई करने वाले 2 भाईयों को किया गिरफ्तार व 2 फरार

जालंधर : बीते दिनों में सिविल अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में तैनात पुलिस मुलाजिम के साथ हाथापाई करने वाले 2 भाईयों को थाना न:4 की पुलिस ने काबू कर लिया है। हालांकि दो आरोपियों की तालाश जारी है। जानकारी देते हुए थानां न:4 के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पंजाब पुलिस में तैनात रविपाल ने पुलिस को दी शिकायत दी थी कि वह ड्यूटी के दौरान सिविल अस्पताल में मौजूद था कि इसी दौरान नशे में धुत कुछ युवक डॉक्टर के कमरे से बाहर निकाला तो वह उसके साथ बहसबाजी करने लगे। बहसबाजी से शुरू हुई बात हाथापाई तक पहुंच गई। जिसके बाद वह वहां से फरार हो गए थे पकड़े गए आरोपियों पर थाना न:4 की पुलिस ने आईपीसी धारा 353, 186, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया था और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर छापेमारी कर रही थी। थानां न:4 के एएसआई सुच्चा सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 आरोपी गुरइकबाल सिंह उर्फ गोरा, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी लद्देवाली को काबू कर लिया है। पुलिस दोनों भाईयों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि फरार 2 युवकों के बारे में पता लगाया जा सके।


Leave a Reply