Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में बर्थडे पार्टी के दौरान कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई जमकर लड़ाई , एक ही परवार के 10 लोग गंभीर ज़ख़्मी
During the birthday party in Jalandhar, there was a fierce fight between the two sides after the scuffle, 10 people of the same family seriously injured

जालंधर में बर्थडे पार्टी के दौरान कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई जमकर लड़ाई , एक ही परवार के 10 लोग गंभीर ज़ख़्मी

जालंधर : जालंधर में बस्ती बावा खेल इलाके में पड़ते श्री गुरु राम दास नगर में बीती रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान दो पक्ष कहासुनी के बाद आपस में भिड़ गए। मिली जानकारी अनुसार दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई और धारदार हथियार भी चले जिसमें एक पक्ष के करीब 10 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया है जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घायल जतिंदर का कहना है कि शुक्रवार को उनके बेटे का जन्मदिन था इसलिए पार्टी उन्होंने रखी थी , वहीँ उनके पड़ोसी ने भी शुक्रवार को ही अपने बच्चे की बर्थडे पार्टी रखी थी।

जतिंदर ने बताया पार्टी के दौरान दोनों ही पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई , जिसके बाद उनके पड़ोसी ने अपने दो दर्जन साथियों के साथ मिलकर उसके घर पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने उनके ऊपर तेजधार हथियारों से भी हमला किया और घर के बाहर गाड़ियां और घर के शीशे भी तोड़ दिए।

घटना की सूचना मिलने के बाद बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। इसके बाद हमले में घायल एक ही परिवार के 10 लोगों को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 


Leave a Reply