Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला की मौत से आहत उनके 20 साल के फैन ने जहर खाकर दी जान
Hurt by the death of Sidhu Musewala, his 20 year old fan committed suicide by consuming poison.

सिद्धू मूसेवाला की मौत से आहत उनके 20 साल के फैन ने जहर खाकर दी जान

मोहाली : पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से उनके फैन गहरे सदमे में हैं। खबर मिली है कि मूसेवाला के 20 साल के फैन ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक की पहचान जसविंदर सिंह के रूप में हुई है जोकि डेराबस्सी का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि जसविंदर ने बुधवार को सिद्धू मूसेवाला के भोग वाले दिन जहर खाया था।

मिली जानकरी अनुसार मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका लड़का सिद्धू मूसेवाला का बहुत बड़ा फैन था । वह उसके गाने बहुत सुनता था। सिद्धू की अचानक हुई मौत के बाद उसको बहुत बड़ा झटका लगा और उस दिन से ही वह परेशान चल रहा था। वहीँ बुधवार को जसविंदर ने टीवी पर सिद्धू मूसेवाला का लाइव भोग देखा और परेशान हो गया। दोपहर को उसने जहर पी लिया। उसकी तबीयत खराब हुई तो वह उसे सिविल अस्पताल डेराबस्सी ले गए। हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उसे डाक्टरों ने चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया, जहां वीरवार सुबह साढ़े 9 बजे उसकी मौत हो गई।

बता दे कि इससे कुछ दिन पहले भी मोहाली के गांव जंडपुर में एक 17 साल के युवक ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की थी। लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया था।


Leave a Reply