Latest news
नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में

India Living News

Hot News
You are currently viewing अच्छे वेंटिलेशन से संक्रमण का खतरा होता है कम, महामारी से बचाव के लिए भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Good ventilation reduces the risk of infection, Government of India issued advisory to prevent epidemics

अच्छे वेंटिलेशन से संक्रमण का खतरा होता है कम, महामारी से बचाव के लिए भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली : कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में फैले संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए गुरुवार को एक एडवाइजरी जारी की गई जिसमें बेहतर वेंटिलेशन को अहम बताया गया है। इसके अनुसार, खराब वेंटिलेशन वाले घरों व ऑफिस आदि में वायरस वाली संक्रमित हवा रहती है। अच्छे वेंटिलेशन से संक्रमण का जोखिम कम हो जाता है। यह एडवाइजरी संक्रमण को रोकने के लिए भारत सरकार के लिए मुख्य साइंटिफिक एडवाइजर की ओर से जारी की गई है। इसमें मास्क, शारीरिक दूरी, सफाई और वेंटिलेशन पर जोर दिया गया है।

इसमें यह उदाहरण दिया गया है कि जिस तरह किसी तरह की गंध को दूर करने के लिए हम घरों में खिडकियां खोल देते हैं और एक्जॉस्ट सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं उसी तरह संक्रमित हवा को शुद्ध करने के लिए वेंटिलेशन बेहतरीन समाधान है।

एडवाइजरी में वेंटिलेशन को कम्युनिटी डिफेंस करार देते हुए कहा गया कि यह हमें घरों व ऑफिसेज में संक्रमण के जोखिम से बचाएगा। साथ ही क्रॉस वेंटिलेशन यानि अंदर आने वाली हवा का बाहर निकलना व एक्जॉस्ट फैन की भूमिका को संक्रमण से बचाव के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है। इसके अनुसार, संक्रमित मरीज के खांसने, छींकने या किसी अन्य तरीके से निकले ड्रॉपलेट के जरिए कोरोना वायरस हवा में पहुंच जाता है। बगैर लक्षण वाले कोविड पॉजिटिव शख्स से भी संक्रमण फैल सकता है। लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है, वह भी डबल मास्क या N95 मास्क।

 

 

source link


Leave a Reply