Latest news
भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां

India Living News

Hot News
You are currently viewing कठुआ में सेना का हॉलीकॉप्टर हुआ क्रैश , रणजीत सागर बांध में गिरा , पॉयलट सुरक्षित
Army helicopter crashes in Kashmir, pilot dies

कठुआ में सेना का हॉलीकॉप्टर हुआ क्रैश , रणजीत सागर बांध में गिरा , पॉयलट सुरक्षित

कठुआ : जम्मू के कठुआ से एक बड़ी खबर मिली है। मिली जानकारी मुताबिक कठुआ के बसोहली के पास पुरथू इलाके में आज मंगलवार सेना का हेलीकॉप्टर कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण दुर्घटनाग्रस्त होकर सीधे रणजीत सागर बांध में गिर गया। कुछ ही देर में हेलीकॉप्टर झील में समा गया। दुर्घटना के बाद सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि रंजीत सागर बांध में दुर्घटनाग्रस्त हुए सेन के हेलीकॉप्टर एएलएच ध्रुव के दोनों पायलट सुरक्षित हैं।

सैन्य सूत्रों की जानकारी मुताबिक एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर को लेकर दोनों पॉयलट ने पठानकोट में स्थित मामून कैंट से उड़ान भरी थी कुछ दूर जाकर उसमें कोई तकनीकी दिक्कत पेश आ गई और हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हेलीकॉप्टर नीची उड़ान भर रहा था। पर कुछ ही देर बाद असंतुलित होकर यह हेलीकॉप्टर झील में गिर गया।

इस दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस, सेना और एनडीआरएफ की टीमों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। वहीँ स्थानीय प्रशासनीक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। वहां बचाव अभियान जारी है।

 

 

source link


Leave a Reply