Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing पति की शादी में पहुंची पहली पत्नी, किया हाई वोल्टेज ड्रामा

पति की शादी में पहुंची पहली पत्नी, किया हाई वोल्टेज ड्रामा

नेशनल न्यूज़ : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक अजीब मामला सामने आया है। बता दें कि यहां एक लड़का जब शादी कर रहा था, तभी वहां एक अन्य महिला पहुंचती है और शादी कर रहे लड़के को अपना पति कहती है। उसने शादी कर रहे लड़के पर आरोप लगाया कि वह बिना तलाक के दूसरी शादी कर रहा है। वहीं महिला के द्वारा किए गए हंगामे के बाद लड़की वालों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने इस पूरे मामले को समझते हुए महिला को शांत करवाया।

बता दें कि यह घटना ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के सूजाबाद धर्मशाला में 2 फरवरी को हुई, जहां उपेंद्र सिंह परिहार की शादी धूमधाम से हो रही थी। शादी के दौरान एक महिला, जिसका नाम नेहा परिहार था, शादी समारोह में आकर हंगामा करने लगी और शादी रुकवाने की कोशिश की। नेहा ने पहले थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई और बताया कि उपेंद्र से उसका तलाक नहीं हुआ है, जबकि वह दूसरी शादी कर रहा है। पुलिस को जानकारी मिलने पर महिला शादी समारोह में पहुंची और शादी रोकने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। लड़की पक्ष ने पुलिस को तुरंत सूचित किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को शांत किया।

नेहा ने लोगों को बताया कि उसकी और उपेंद्र की शादी 25 नवंबर 2012 को हुई थी। पर आपस में तालमेल न होने के कारण मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच उपेंद्र दूसरी शादी कर रहा है। जो बिल्कुल गलत है।

वहीं इस मामले में उपेंद्र ने बताया कि उसका तलाक 16 अक्टूबर 2024 को चुका है। इसके साथ ही उसने तलाक के दस्तावेज पुलिस को दिखाए। वहीं जब महिला ने तलाक के कागजात को देखें तो वह नरम पड़ गई। इस पूरे मामले को देखते हुए पुलिस ने हंगामाँ कर रही महिला को वापस भेज दिया, जिसके बाद उपेंद्र की शादी हुई।


Leave a Reply