Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस में नहीं होंगे शामिल, जानिए इस बारे में क्या बोले
Election strategist Prashant Kishor will not join Congress, know what he said about it

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस में नहीं होंगे शामिल, जानिए इस बारे में क्या बोले

नई दिल्ली : आपको बता दे कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का कांग्रेस में एंट्री को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। खबर मिली है कि प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। वहीँ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सुरजेवाला ने कहा कि प्रशांत किशोर ने खुद कांग्रेस में शामिल होने से इन्कार किया है। सुरजेवाला ने कहा कि हम उनके प्रयासों और पार्टी को दिए गए सुझावों की सराहना करते हैं।

बता दे कि प्रशांत किशोर ने भी खुद कांग्रेस में नहीं शामिल होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ‘मैंने इंपावर्ड एक्शन ग्रुप के हिस्से के रूप में पार्टी में शामिल होने और चुनावों की जिम्मेदारी लेने के कांग्रेस के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा कांग्रेस में संरचनात्मक समस्याएं गहरी हैं। कांग्रेस में परिवर्तनकारी सुधारों की जरूरत हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा मुझसे ज्यादा पार्टी को नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की जरूरत है।’

 


Leave a Reply