Vastu Tips : हर कोई चाहता है कि उसके परिवार में सुख-शांति और खुशियां बनी रहें। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं। हालांकि कई लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती । घर में किसी न किसी वजह से कलह या लड़ाई झगड़े होते ही रहते हैं। यदि आपको भी ऐसा महसूस होता है कि आपके घर में भी बात-बात पर झगड़े हो रहे हैं तो इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है तो परिवार के लोगों में कलह, घर में आर्थिक समस्याएं आदि बढ़ने लगती हैं। हालांकि घर की नकारात्मकता को समाप्त करने के लिए वास्तु में कई कारगर उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों को करके आप नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं वास्तु के उन उपायों के बारे में…
1. यदि आपको लगता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ गई है तो घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में एक मिट्टी के पात्र में पानी भरकर रख दें। इस उपाय से आप थोड़े ही दिनों पाएंगे कि घर से नकारात्मक शक्तियां दूर हो गई हैं।
2. घर से नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए पोछा लगाते समय पानी में नमक या फिटकरी के कुछ अंश डाल दें। वास्तु में ऐसी मान्यता है कि नमक और फिटकरी से जल्द ही नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।
3. यदि आपके घर का प्रवेश द्वार दक्षिण दिशा की ओर है तो यहां पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं। इससे घर में कभी भी नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है।
4. घर में जिस भी जगह में वास्तु दोष है वहां थोड़ा सा कपूर रख दें। कुछ दिन बाद जब वह कपूर खत्म हो जाए तो वहां फिर से कपूर रख दें। इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा व घर में धन धान्य की वृद्धि होगी।
5. तुलसी के पौधे को बेहद शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर की पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं।
6. कमरों से सभी प्रकार की नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए आप सुगंधित धूपबत्ती और अगरबत्ती जला सकते हैं। ऐसा करने से आपको रात्रि में नींद भी अच्छी आएगी।
7. कमरों में ताजे फूलों के गुलदस्ते रखने से हर प्रकार की खराब ताकतों का नाश होने लगता है। फूलों की महक मन को खुश करने के साथ ही आत्मिक तौर पर भी शांति का एहसास कराती है।
8. घर में किसी भी तरह की एनर्जी का प्रवेश घर की खिड़की और दरवाजे से होता है. इसके लिए जरूरी है कि आपकी खिड़की दरवाजे साफ हों. इन्हें साफ करने के लिए आप एक बाल्टी पानी ले उसमें 5 नींबू निचोड़कर एक कप नमक मिलाएं और लगभग एक चौथाई व्हाइट विनेगर मिलाकर इस मिश्रण से खिड़की व दरवाजे अच्छी तरह से साफ करें. ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी दूर भाग जाएगी.
9. सभी टॉयलेट के दरवाजों को हमेशा बंद करके रखना चाहिए. साथ ही टॉयलेट का ढक्कन भी लगा कर रखना चाहिए. फेंगशुई के अनुसार ऐसा करने से ‘ची’ नाम की पॉजिटिव एनर्जी पर नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव नहीं पड़ता है.
10 . अपने बेडरूम के चारों कोनों में थोड़ा-थोड़ा नमक डाल दें. 48 घंटे बाद पुन: इस प्रक्रिया को दोहराएं. आप पाएंगे कि आपके कमरे में उपस्थित नकारात्मक ऊर्जा गायब हो गई है.
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. इंडिया लिविंग न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।