Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing चाणक्य के अनुसार दूसरों के सामने कभी न खोलें ये राज, वरना बाद में होगा पछतावा
According to Chanakya, never reveal this secret to others, otherwise you will regret later.

चाणक्य के अनुसार दूसरों के सामने कभी न खोलें ये राज, वरना बाद में होगा पछतावा

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य की गिनती विश्व के श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। उन्होंने जीवन जीने के लिए कई ऐसे सिद्धांत बताएं हैं, जो आज भी लोगों के लिए पथ-प्रदर्शक हैं। उनके द्वारा रचित चाणक्य नीति को आज भी अनेकों युवाओं द्वारा पढ़ा जाता है। साथ ही उनके विचारों पर भी अमल किया जाता है। चाणक्य नीति में सफलता और उन्नति प्राप्त करने के कई रहस्यों को आचार्य चाणक्य ने उजागर किया है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, हमारे जीवन में कुछ ऐसे राज होते हैं जिसे कभी किसी को नहीं बताना चाहिए। आज हम जानते है कि हमें कौन-कौन सी बातें दूसरों को नहीं बतानी चाहिए।

1. यदि आप भावनाओं में आकर अपनी कमजोरी किसी को बताते हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, कभी भी अपनी कमजोरी किसी दूसरे को नहीं बतानी चाहिए। आपकी कमियां पता चलने पर लोग इसका फायदा उठा सकते हैं।

2. अक्सर परेशानी होने पर लोग अपने दुख को दोस्त या साथी के साथ साझा कर लेते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार ऐसा करना गलत है। नीति अनुसार, यदि हम अपने दुखों को किसी के साथ साझा करते है तो दूसरे लोग उसका मजाक बना सकते हैं। इसलिए अपनी समस्याओं का समाधान स्वयं करें।

3. चाणक्य नीति के अनुसार, पति को कभी भी अपनी पत्नी की नेगिटव बातों को सबके सामने उजागर नहीं करना चहिए। ऐसा करने पर आपकी पत्नी का मजाक बन सकता है। साथ ही उनको भविष्य में परेशानी उठानी पड़ सकती हैं।

4. क्रोध में आकर अक्सर कुछ लोग अपनी राज की बातों को भी उजागर कर देते हैं। हालांकि, ऐसा करना गलत है। चाणक्य नीति के अनुसार, यदि किसी मूर्ख आदमी की वजह से आपको अपमान सहना पड़े तो इस बारे में किसी से जिक्र न करें। ऐसा करने से आपकी प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है।

5. चाणक्य नीति के अनुसार, इंसान को कभी भी पैसे के नुकसान की खबर को किसी से साझा नहीं करनी चाहिए। पैसों से जुड़ी बातों को हमेशा राज ही रखना चाहिए।

6. आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आपको किसी ने धोखा दिया है तो कभी किसी को न बताएं. इससे लोग आपको कमजोर दिमाग का समझते हैं. लोग आपके साथ धोखेबाजी भी कर सकते हैं. इसलिए कभी भी धोखा मिलने पर किसी दूसरे व्यक्ति को इसके बारे में न बताएं.

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। इंडिया लिविंग न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।


Leave a Reply