Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बिल्ली पालना शुभ या अशुभ होता है ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बिल्ली पालना शुभ या अशुभ होता है ?

एस्ट्रोलॉजी : वास्तु शास्त्र में कई पशु-पक्षियों को शुभता के संकेत के रूप में देखा जाता है, तो वहीं कुछ जानवर अशुभ भी माने गए हैं। इसी तरह बिल्ली से जुड़ी भी कई मान्यताएं वास्तु शास्त्र में मौजूद हैं, जिसके अनुसार, बिल्ली को शुभ या अशुभ दोनों तरीकों से देखा जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि घर में बल्ली का बच्चों को जन्म देना या फिर बिल्ली का रोना किस बात की ओर इशारा करता है।

बिल्ली पालना शुभ या अशुभ
कई मान्यताओं के अनुसार, बिल्ली पालना शुभ होता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि बिल्ली व्यक्ति को काले जादू के प्रभाव से बचाती है। लेकिन कई मान्यताओं के अनुसार, बिल्ली पालना अशुभ भी है, क्योंकि घर में बिल्ली होने से राहु तत्व भी सक्रिय होता है, जिससे व्यक्ति के जीवन की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

वहीं ऐसा माना जाता है कि जिस घर में बिल्ली बच्चों को जन्म देती है, तो उस परिवार के सदस्यों के लिए तरक्की की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही उस घर में नकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवेश नहीं होता।

बिल्ली का शुभ या अशुभ होना उसके रंग से भी संबंधित माना जाता है। अगर आपके घर में गोल्डन रंग की बिल्ली है, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। सुनहरे रंग की बिल्ली को पालने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है। वहीं काले रंग की बिल्ली को बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। अगर घर में अचानक से काली बिल्ली आकर रोने लगती, तो इसे एक अशुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। यह घटना किसी अप्रिय घटना या अशुभ समाचार का संकेत दे सकती है।

Disclaimer : इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। इंडिया लिविंग न्यूज़ यहां इस लेख में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।


Leave a Reply