Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर की गई हत्या , फैली दहशत
Former councilor Sukhmeet deputy was shot dead in Jalandhar, panic spread

जालंधर में पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर की गई हत्या , फैली दहशत

जालंधर : जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ गाजी गुल्ला के नजदीक रविवार दोपहर बाद कांग्रेस के पूर्व देहाती प्रधान व पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी की दिनदहाड़े गोली मार हत्या कर दी गई। सुखमीत डिप्टी हाल ही में शहर के मशहूर मिक्की अपहरण कांड में जेल में सजा काट रहा था और इन दिनों पैराेल पर बाहर आया था।

डिप्टी पर फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर व कॉलोनाइजर सुभाष नंदा के बेटे मिक्की के अपहरण व एक करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप था, जिसमें उसे दोहरी उम्रकैद की सजा हुई थी।

गोली लगने के बाद डिप्टी को गंभीर हालत में इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक डिप्टी को कुल 9 गोलियां लगी हैं। कुछ गोलियां उसकी जांघ पर मारी गई हैं, ताकि वो वहां से भाग न सके। बाकी गोलियां छाती व कनपटी पर मारी गई हैं। बताया जा रहा है जिस वक्त गोली मारी गई, उस समय पूर्व पार्षद डिप्टी बुलट बाइक पर जा रहा था। मौके पर पुलिस ने पहुँच जांच शुरू कर दी।

 

 

source link


Leave a Reply