Latest news
पंजाब में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, 1.63 करोड़ के गबन केस में लेडी SDM गिरफ्तार 24 घंटे मिलेगी मुफ्त बिजली ! घर की छत पर लगा लें ये छोटी सी चीज विंड टरबाइन? Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल -डीज़ल के दाम में तीन रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता को महंगाई का झटक... रूपाशी कौड़ा ने 12th CBSE बोर्ड के रिजल्ट में 94% अंक हासिल कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया जालंधर में बालाजी की चौकी को लेकर माहौल गर्माया , लोगों ने रोड जाम कर लगाया धरना ,आज पहुंच रहे हैं क... MLA रमन अरोड़ा ने सिक्योरिटी वापिस देने की घोषणा , फेसबुक पर पोस्ट के बाद बढ़ी सियासी हलचल ਦਿ ਵਰਕਿੰਗ ਰਿਪੋਰਟਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਇੰਡੀਆ ਵਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਬਾਡੀ ਦੀ ਨਵੀਂ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रॉन सिंह का अचानक निधन, प्रशंसकों को गहरा सदमा PSEB 12वीं का परिणाम घोषित , 91.46 प्रतिशत छात्र हुए पास, मानसा की सुपनीत काैर बनीं टाॅपर CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास

India Living News

Hot News
You are currently viewing कोरोना से जान गंवाने वाले का शव लेने नहीं पहुंचे परिवार वाले , 12 दिन बाद डीसी ने करवाया अंतिम संस्कार
administration-gets-performed-last-rites-of-man-who-died-of-corona-infection

कोरोना से जान गंवाने वाले का शव लेने नहीं पहुंचे परिवार वाले , 12 दिन बाद डीसी ने करवाया अंतिम संस्कार

जालंधर : कपूरथला रोड के रहने वाले 50 वर्षीय निर्मल सिंह का वीरवार को प्रशासन ने अंतिम संस्कार करवा दिया। इससे पहले, करीब 12 दिन तक प्रशासन ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाकर मृतक के घरवालों के शव पर दावा करने का इंतजार किया। जिक्रयोग है निर्मल सिंह को उनके घरवाले 4 मई को सिविल अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती करवाकर चले गए थे। अगले ही दिन कोरोना संक्रमण के कारण निर्मल सिंह की मौत हो गई थी।

अस्पताल में भर्ती करवाते समय निर्मल सिंह के घरवाले अपने मोबाइल नंबर व आधा-अधूरा पता दे गए थे। बाद में जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई तो सभी नंबर बंद मिले। पूरा पता न होने के कारण भी उनसे संपर्क स्थापित नहीं किया जा सका।

सिविल अस्पताल प्रशासन ने स्वजनों की ओर से दिए गए मोबाइल नंबरों पर जब संपर्क करना चाहा तो वे बंद मिले। इसके बाद शव को शवगृह में रखवाकर स्वजनों के आने का इंतजार किया गया। 12 दिन इंतजार करने पर भी जब कोई रिश्तेदार शव लेने नहीं आया तो उपायुक्त घनश्याम थोरी के नर्देश पर प्रशासन ने वीरवार को अंतिम संस्कार करवा दिया।

डीसी घनश्याम थोरी ने बताया कि निर्मल सिंह के शव का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकाल के साथ आखिर उम्मीद संस्था के सदस्यों ने किया। इससे पहले, डॉ. कामराज के सुपरविजन में सारी मेडिकल प्रक्रियाएं पूरी की गईं। डीसी ने कहा कि कोरोना मरीजों के अंतिम संस्कार के लिए किसी भी तरह की सहायता के लिए शहर के लोग कंट्रोल रूम नंबर 0181-2224417 और 0181-2224848 पर कॉल कर सकते हैं।

 

 

source link


Leave a Reply