Latest news
जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद

India Living News

Hot News
You are currently viewing डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा, नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार पहनाकर सौंपे गए नियुक्ति पत्र, आइडी कार्ड और व्हीकल स्टिकर

डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा, नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार पहनाकर सौंपे गए नियुक्ति पत्र, आइडी कार्ड और व्हीकल स्टिकर

 पत्रकार अमरप्रीत सिंह, धर्मेंद्र सोंधी, नरेंद्र गुप्ता, कुलप्रीत सिंह, पीएस अरोड़ा, केवल कृष्ण, जतिन बब्बर, रवींद्र किट्टी को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

 जालंधर ( अनुराग) : पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) DMA की एक बैठक जालंधर नॉर्थ एरिया में प्रधान अमन बग्गा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में विशेष तौर पर संस्था के जनरल सैक्रेटरी एडवोकेट अजीत सिंह बुलंद, पैटर्न प्रदीप वर्मा, चीफ एडवाइजर जसविंदर सिंह आजाद, ज्वाइंट सचिव मोहित सेखड़ी, सुनील कपूर विशेष रूप से उपस्थित हुए।

इस मौके प्रधान अमन बग्गा ने पत्रकारों की विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की। इस मौके प्रधान अमन बग्गा ने अमरप्रीत सिंह को सीनियर उप प्रधान, धर्मेंद्र सोंधी को पीआरओ, नरेंद्र गुप्ता को उप प्रधान, कुलप्रीत सिंह को सचिव, पीएस अरोड़ा को कल्चरल विंग का इंचार्ज, केवल कृष्ण कॉर्डिनेटर, जतिन बब्बर को ज्वाइंट सेक्रेटरी, रवींद्र किट्टी को जालंधर वेस्ट का सेक्रेटरी नियुक्त किया। इस मौके प्रदीप वर्मा अजीत सिंह बुलंद जसविंदर सिंह आजाद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को ने हार पहनाकर उन्हें नियुक्ति पत्र, आइडी कार्ड और व्हीकल स्टिकर भेंट किए।

इस मौके एडवोकेट अजीत सिंह बुलंद और प्रदीप वर्मा ने कहा कि किसी पत्रकार ने अगर डीएमए का सदस्य बनना है तो वह डीएमए के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर के अन्य इलाकों में एसोसिएशन की बैठकें आयोजित कर अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी और साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र आई डी कार्ड व्हीकल स्टीकर भेंट किए जायेंगे। इस मौके हरीश शर्मा, पुनिश कुमार अरोड़ा , विक्की सूरी आदि कई पत्रकार मौजूद थे।


Leave a Reply